देहरादून में हर महीने दुष्कर्म के 10 मामलों ने बढ़ाई चिंता

ख़बर शेयर करें

देहरादून । दून की शांत वादियों में आधी आबादी के लिए माहौल चिंताजनक दौर से गुजर रहा है। पिछले दो साल में दुष्कर्म, हत्या व घरेलू हिंसा के मामले बढ़े हैं। यहां हर महीने औसतन दस महिलाएं दुष्कर्म की शिकार हो रही हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि अपहरण, दहेज हत्या और चेन स्नेचिंग में थोड़ी कमी आई है।
महिला अपराधों के बढ़ने को लेकर अफसरों का तर्क यह भी है कि अब महिला अपराधों की सूचना आने पर त्वरित कार्रवाई करने के साथ उसे छिपाया नहीं जा रहा है। मगर यह तर्क अफसरों की बैठकों के लिए ठीक हो सकता है। हकीकत यह है कि तमाम इंतजामों के बाद भी महिलाएं अकेले या फिर देर शाम घरों से निकलने से खौफ खाती हैं।

You cannot copy content of this page