24 अगस्त से कर्क राशि में बन रही शुक्र-चंद्रमा की युति, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हर कार्य में सफलता के योग

ख़बर शेयर करें

वैदिक ज्योतिष अनुसार कर्क राशि में शुक्र और चंद्रमा की युति बन रही है। यह युति 3 राशि वालों के लिए लाभदायक साबित हो सकती है।
वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है। तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्र और चंद्र की युति बनने जा रही है। चंद्रमा 24 तारीख को कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जहां पर पहले से ही शुक्र देव विराजमान हैं। इस युति का प्रभाव 12 राशियों पर पड़ने वाला है। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको इस दौरान विशेष धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं।
मेष राशि आप लोगों के लिए शुक्र और चंद्रमा की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से यह योग चतुर्थ भाव में बन रहा है। जिसे केंद्र स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सुख- साधनों में वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। वहीं जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं जैसे- (फिल्म, मीडिया, फैशन डिजाइनिंग) उन लोगों के लिए यह युति शानदार रहने वाली है। कोर्ट कचहरी मामलों मे सफलता मिल सकती है।
कर्क राशि आप लोगों के लिए यह योग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि इस योग का निर्माण आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में हो रहा है। इसलिए इस समय आपके जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। लव रिलेशनशिप में आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में भी आपको अच्छा धनलाभ होगा। सुख- साधनो में भी वृद्धि होगी। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। इस समय आप नया निवेश कर सकते हैं। भाग्य में वृद्धि होगी।

कन्या राशि शुक्र और चंद्रमा की युति आप लोगों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होने वाली है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली से 11वें भाव में बन रही है। जिसे इनकम और लाभ का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आप कई स्त्रोतों से धन कमाने में सफल रहेंगे। सुख- साधनों में वृद्धि होगी। साथ ही संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी इस समय अच्छी रहेगी। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

You cannot copy content of this page