ख़बर शेयर करें

टिहरी । उत्तराखंड के एक पर्वत की। उत्तराखंड देश विदेश के लाखो लोगों की आस्था का ही केंद्र रहा है। यहां के कोने-कोने में कई रहस्य छिपे हैं। एक ऐसा ही जगह है खैट पर्वत। कहते है कि यहां अप्सराओं का वास है।

मान्यता है कि यहां आंछ‌रियों को जो लोग पसंद आते हैं वे उन्हें मूर्छित करके अपने पास रख लेती हैं और अपने लोक में ले जाती हैं। कहते हैं यहां पर आवाज करना प्रत‌िबंध‌ित हैं। नहीं तो आंछरियां आपको अपना बना लेंगी।

खैट पर्वत के चरण स्पर्श करती भिलंगना नदी का दृश्य देखते ही बनता है। खैट गुंबद आकार की एक मनमोहक चोटी है। इस पहाड़ के आस-पास कोई और पहाड़ नहीं है। 

इसलिए विशाल मैदान में स्‍थ‌ित यह अकेला पर्वत अद्भुत दिखाई देता है। कहा जाता है खैट पर्वत की नौ श्रृंखलाओं में नौ देवियों (आंछरियों/परियों) का वास है। माना जाता है कि यह नौ द‌ेव‌ियां नौ बहनें हैं। जो आज भी यहां अदृश्य शक्ति के रूप में यहां निवास करती हैं।

You cannot copy content of this page