अटूट प्रेम लोगों के लिए मिशाल बनी ,पति के मृत्यु के आठ घंटे बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर । सुभाष कॉलोनी में पति की मौत का दुख पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकी और पति की मौत के आठ घंटे बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
रुद्रपुर शहर की सुभाष कॉलोनी में पति की मौत का दुख पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकी। पति की मौत के आठ घंटे बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। बुजुर्ग दंपती की मौत चर्चा का विषय बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब नौ बजे सुभाष कॉलोनी निवासी खेमकरण पाल (80) का निधन हो गया था। खेमकरण काफी समय से बीमार चल रहे थे। कॉलोनी में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता ललित बिष्ट ने बताया कि खेमकरण की मौत से परिजन दुखी थे और अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे थे।
इसी बीच बुधवार सुबह करीब पांच बजे खेमकरण पाल की पत्नी कमला देवी (75) ने भी दम तोड़ दिया। पति की मृत्यु को कमला सहन नहीं कर सकी जिसके बाद दोनों की एक साथ घर से अर्थी उठी और श्मशान घाट पर एक ही चिता पर दोनों का दाह संस्कार कर दिया गया। बताया कि खेमकरण बीमार थे, जबकि कमला देवी स्वस्थ थीं।

You cannot copy content of this page