पिथौरागढ़ में खाई में टैक्घ्सी गिरने से 8 की मौत, आठ घायल स्थिति नाजुक

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-थल मार्ग पर मंगलवार शाम करीब पांच बजे मुवानी से बोक्टा जा रही एक जीप मुवानी के निकट स्यूनी पुल के पास अनियंत्रित होकर लगभग 40 मीटर नीचे बह रहे स्यूनी नाले में गिर गई। वाहन में सवार चालक सहित आठ लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। मृतकों में एक आठ वर्षीय बालिका ओर कक्षा नौ और ग्यारह में पढ़ने वाली दो सगी बहने हैं। घायलों में अधिकांश की हालत गंभीर हैं। सभी को जिला अस्पताल पिथौागढ़ भेजा गया है।जीप में 16 यात्री सवार हुए थे ं।
मंगलवार शाम पांच बजे के आसपास मैक्स जीप नबर यूके 05 टीए 0193 , 16 सवारियों को लेकर मुवानी से आठ किमी दूर बोक्टा को रवाना हुई। मुवानी से लगभग एक किमी दूर स्यूनी पुल के पास वाहन सीधे चालीस मीटर गहरी खााई में बह रहे स्यूनी नाले में विशाल बोल्डरों में गिरा। बोल्डरों में गिरने से चकनाचुर हुए वाहन से कुछ शव और वाहन छिटक कर नाले में गिर गए। वाहन के खाई में गिरते ही स्थानीय लोग राहत में जुट गए। घायलों को खाई से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। थल पुलिस थाने को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।