कपकोट डिग्री कालेज में मिनी स्टेडियम निमार्ण के लिए 82 लाख की धनराशि स्वीकृत

ख़बर शेयर करें

कपकोट(बागेश्वर)। राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को जल्द खेल मैदान की सुविधा मिलेगी। शासन से कॉलेज के लिए 82 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
यहां विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने शुक्रवार को इसका भूमि पूजन किया। विधायक वलवंत सिंह र्भौयाल ने कहा कि खेल प्रतिभावों के लिए यह एक शुभवसर है ं क्षेत्र में छात्र व छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें अवसर देने के लिए सरकार कई सुविधाएं प्रदान कर रही है।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार, शेर सिंह बिष्ट आदि थे।

You cannot copy content of this page