लोकसभा में भाजपा को फायदा, त्रिपुरा में बची सीएम की कुर्सी

ख़बर शेयर करें

नई दिल्ली । तीन लोकसभा व सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे लगभग सामने आ गए हैं। उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने करीब 42 हजार सीटों से जीत दर्ज की है तो वहीं आजमगढ़ में भी भाजपा की जीत लगभग तय है। पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर शिरोमणि अकाली दल(अमृतसर) ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को शिकस्त दी है। वहीं विधानसभा सीटों की बात करें तो त्रिपुरा की चार सीटों में से तीन भाजपा तो एक सीट कांग्रेस के खाते में आई है। आंध्र प्रदेश की आत्मकुर सीट पर वाईएसआर कांग्रेस ने परचम लहराया है। दिल्ली की राजिंदर नगर सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की जीत तय मानी जा रही है।

You cannot copy content of this page