आठ बजे सभी मतदान केंद्र में पहुंची पोलिंग पार्टियां

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। सामान्य निर्वाचन 2022 को संपन्न कराने के लिए रविवार को 984 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। शाम आठ बजे तक सभी 1008 पोलिंग पार्टियां बूथों में पहुंच गई थीं। उधर, एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव होने के कारण चुनाव ड्यूटी में नहीं आ पाया।

सुबह आठ बजे से एमबी डिग्री कॉलेज और एमबी इंटर कालॅेज में भीड़ लगी रही। रिपोर्टिंग के लिए सुबह सात बजे से ही कर्मचारी एमबीपीजी कॉलेज और इंटर कॉलेज में पहुंचने लगे थे। सबसे अधिक दूरी वाली पोलिंग पार्टियों को पहले सामान देकर रवाना किया गया।

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि जिले में 61 वनरेबल और 89 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 11 कंपनियां की पैरामिलेट्री फोर्स, 1156 विभिन्न पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी के जवान तैनात किए गए हैं। कहा कि जहां मोबाइल कनेक्टिविटी किसी कारण से नहीं मिलेगी, वहां वायरलेस से संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए टीमों को वायरलेस दिए गए हैं। डीएम गर्ब्याल ने कहा कि किसी प्रकार की समस्याएं, शिकायत कंट्रोल रूम के नंबर 05946-220044, 280280 और टोल फ्री नंबर 1950 पर की जा सकती है।

You cannot copy content of this page