21 अगस्त से 20 सितंबर 2022 तक नए कांग्रेस अध्यक्ष के नाम का ऐलान, पार्टी की घोषणा का काउंटडाउन शुरू

ख़बर शेयर करें

नई दिल्ली । कांग्रेस के अगले अध्यक्ष के नाम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। राहुल गांधी को लेकर कहा जा रहा है कि फिलहाल वो पार्टी की कमान संभालने के मूड में नहीं है।
कांग्रेस के अगले अध्यक्ष का चुनाव 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच हो जाएगा। पार्टी ने पिछले साल ही इस बात का ऐलान कर दिया था कि 2022 में सितंबर तक कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा इस पर असमंजस की स्थिति कामय है। कई नामों को लेकर अनुमान लगाए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक स्थिति साफ नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी फिलहाल कांग्रेस की कमान संभालने के मूड में नहीं हैं।
वहीं, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वाथ्य के कारण पार्टी की जिम्मेदारी लेने से दूर रह सकती हैं। इसके अलावा, प्रियंका गांधी को लेकर कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे उनकी उम्मीदवारी को प्रभावित कर सकते हैं।
एक राज्य कांग्रेस अध्यक्ष ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “अगले दस दिन पार्टी के लिए महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं। राहुल गांधी को चुनाव लड़ने के लिए मनाने की कोशिशें जारी हैं। अगर वो अपने निर्णय पर अड़े रहते हैं तो अगला विकल्प सोनिया गांधी को आगे बढ़ने के लिए राजी करना है। वह अपनी सहायता के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के लिए कुछ उपाध्यक्षों को नियुक्त कर सकती हैं। पार्टी उसी तरह एकजुट रहेगी
कुछ नेताओं का मानना है कि अध्यक्ष पद की रेस से अगर अगर सोनिया और राहुल बाहर रहते हैं तो पार्टी जी-23 के सदस्यों पर विचार कर सकती है। वहीं, सोनिया के अध्यक्ष पद पर बने रहने का दांव लगाने वाले एक नेता का मानना है कि नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय की आक्रामक जांच को देखते हुए उन्हें इस पद पर बने रहना चाहिए।र्
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उन्हें अध्यक्ष पद पर बने रहना चाहिए। ईडी कांग्रेस के किसी मौजूदा अध्यक्ष को गिरफ्तार नहीं कर सकती। अगर कांग्रेस के एक मौजूदा अध्यक्ष को गिरफ्तार किया जाता है तो अंतरराष्ट्रीय मीडिया में इसकी व्यापक कवरेज होगी। अगर वह एक पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष होंगी तो सरकार पर इस तरह का दबाव नहीं रहेगा।”

You cannot copy content of this page