बच्ची से छेड़खानी के आरोप में उत्तराखंड पुलिस का एएसआई हुआ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। दुकान में एक बच्ची से छेड़खानी के आरोपी एएसआई मदन सिंह परिहार को मुखानी पुलिस ने बेस अस्पताल से सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

खाकी वर्दी हुई दागदार

कोतवाली थाना क्षेत्र के टीपीनगर चौकी में तैनात एएसआई मदन सिंह परिहार सरस्वती बिहार इंक्लेव बिठौरिया नंबर एक में रहता है। आरोप है कि रविवार की सुबह सात बजे उसने जनरल स्टोर की दुकान में 10 साल की बच्ची के साथ उसने छेड़खानी की थी। इससे गुस्साए लोगों ने उसे पकड़कर पीट दिया था। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष की रिपोर्ट पर एसएसपी ने उसे रविवार को ही निलंबित कर दिया था। घायल एएसआई को इलाज के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक कर रही हैं।

You cannot copy content of this page