बागेश्वर की बेटी ने पति ,सास व ननद पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट का आरोप लगाया, केस दर्ज

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। बागेश्वर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और पिटाई के मामले में महिला के पति, सास और ननद पर केस दर्ज किया है। आरोपी युवक ऊधमसिंह नगर का रहने वाला है।
बागेश्वर निवासी चंचल सिंह ने बागेश्वर कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी भावना का विवाह 4 मार्च 2017 को जोहारनगर शिव कालोनी (डेयरी फार्म) ऊधमसिंह नगर निवासी गोपाल सिंह नगरकोटी के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही पति, सास गोविंदी देवी, ननद हेमा गढ़िया दहेज की मांग पर उसकी पिटाई करते थे। 26 दिसंबर 2021 को भावना ने फोन पर बताया कि ससुरालियों ने उसे घर में कैद कर दिया है। वे लोग 15 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। इधर, कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि तीनों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है।

You cannot copy content of this page