सरोवर नगरीय में चुनाव की घोषणा से पहिले ही भाजपा के पोस्टरों व बैनरों से पटा गया,कांग्रेस के संजीव आर्य पड़े अलग -थलक

ख़बर शेयर करें

नैनीताल।विधानसभा चुनाव की घोषणा व आचार संहिता लागू होने से पहिले ही नैनीताल के ठंड में भाजपा के दावेदारों की चुनावी गर्मी से सरोवर नगर गरम हो गया है। इन दावेदारों ने बिजली के खंबे हों या टेलीफोन के पोल यहां तक की स्ट्रीट लाइट के पोलों को पोस्टरों से लाद दिए है।
हर एक पोल में कहीं दावेदारों के चमचमाते चेहरे वाले पोस्टर नजर आ रहे हैं तो कहीं वही दावेदार हाथ जोड़ लोगों का अभिवादन करते दिख रहे हैं। एक दावेदार ने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को देखते हुए मोदी के स्वागत में सुस्वागतम के भी फ्लैक्सी भी पोलों पर टंगवा दिए हैं। पोस्टर युद्ध में अब तक भाजपाई सबसे आगे हैं। जबकि शहर भर में कांग्रेस का इकलौता पोस्टर नजर आ रहा है।
नैनीताल विधानसभा सीटे से निवर्तमान विधायक संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद भाजपा में दूसरी पंक्ति के नेताओं का आगे बढ़ने का रास्ता खुल गया। भाजपा में वर्ष 2022 के लिए दावेदारों की लंबी चौड़ी फौज खड़ी हो गई है। इसका अंदाजा शहर भर में लगे पोस्टर और फ्लैक्सी वार से लगाया जा सकता है।

शहर में इस वक्त भाजपा की ओर से दावेदारों के रूप में मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्य समेत वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन पाल, भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंबा दत्त आर्य, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश आर्या समेत सभासद सागर आर्य, समीर आर्य, महिला नेत्री कमला आर्य और जानकी लोहिया के पोस्टर और फ्लैक्सी नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शहर भर में कांग्रेस के दावेदार के रूप में इकलौता पोस्टर संजीव आर्य का नजर आ रहा है।

You cannot copy content of this page