भाजपाइयों ने पूर्व सीएम रावत और विधायक धामी के पुतले फूंके

ख़बर शेयर करें

मुनस्यारी । मुनस्यारी महोत्सव में हुए गोली कांड के विरोध में भाजपा ने कांग्रेस का पुतला दहन किया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गोली कांड के दोषी को कांग्रेस बचाने का प्रयास कर रही है।
शुक्रवार को शास्त्री चौक मुनस्यारी में गोली कांड के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और धारचूला के विधायक हरीश धामी का पुतला दहन किया।
इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कांग्रेस के नैनीताल जिला महामंत्री अजय कुमार सिंह ने गोली चलाकर ड्यूटी पर तैनात तहसीलकर्मी रमेश राम को घायल कर दिया था।
मुनस्यारी जैसे शांत माहौल में इस घटना से खौफ पैदा करने का प्रयास किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि आरोपी को कांग्रेस बचाने की कोशिश कर रही है।

You cannot copy content of this page