भाजपा कर रही राज्य की दुर्दशा: उक्रांद

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर ।उत्तराखंड क्रांति दल की जिला इकाई की बैठक हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उक्रांद विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डीके जोशी का स्वागत किया। कहा भाजपा और कांग्रेस ने राज्य की दुर्दशा कर दी है। राज्य की अस्मिता को बचाने के लिए यूकेडी चुप्पी तोड़ेगी।

शुक्रवार को पिंडारी रोड स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हीरा बल्लभ भट्ट अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डीके जोशी ने कहा भाजपा और कांग्रेस ने राज्य को खाई में धकेलने का काम किया है। राज्य को अपनी-अपनी लूट के लिए खुला उपनिवेश बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। विधि प्रकोष्ठ राज्य हित में भू और वन कानून बनाने और उसे लागू करने के लिए आंदोलन करेगा। राज्य आंदोलनकारी भुवन कांडपाल ने कहा भाजपा और कांग्रेस ने राज्य को भटका दिया है। राज्य की अस्मिता को बचाने के लिए संघर्ष जरूरी है। उक्रांद के बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के प्रभारी ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा पार्टी को कर्मठ, विद्वान साथियों की जरूरत है। नये सिरे से सदस्यता अभियान शुरू किया जा रहा है। उक्रांद ना थका है ना टूटा है। जनता के सवालों पर बन गई अस्थाई चुप्पी तोड़ी जाएगी। राज्य में लूट का जो खुला कारोबार भाजपा, कांग्रेस ने खोला हुआ है, को तोड़ना ही होगा। राजनीतिक और सामाजिक हालत खराब होने के लिए बड़ी पार्टियों जिम्मेदार हैं। यहां पंकज पांडे, रमेश पांडे कृषक, पूरन सिंह रावत, राजेंद्र थायत, धर्म सिंह भरडा, मंगल सिंह बृजवाल, विपिन चंद्र बिष्ट, दान सिंह, गोविंद सिंह मेहता आदि रहे।

You cannot copy content of this page