भाजपा ने उत्तराखंड में केवल मुख्यमंत्री बदलने की प्रयोगशाला बना दी है

ख़बर शेयर करें

वर्तमान मुख्यमंत्री चुनावी साल में 22 हजार पदों पर नियुक्ति का ऐलान कर रहे हैं। साढ़े चार साल तक एक भी नियुक्ति नहीं देने वाली भाजपा सरकार अब चार माह में कैसे नियुक्ति देगी। यह सवाल जनता के मन में है। हाल ही में निकाली गई नियुक्ति पर वित्त्त ने आपत्त्ति लगाई है।यह तो युवाओं के मुंह में तमाचा मारने जैसा है। प्रदेश के मुखिया युवाओं को गुमराह कर रहे है – जरिता लैतफलांग उत्तराखंड की चुनाव मीडिया प्रभारी काग्रेस

पिथौरागढ़ । (नन्दा टाइम्स)। उत्तराखंड की चुनाव मीडिया प्रभारी जरिता लैतफलांग ने कहा कि भाजपा ने उत्त्तराखंड को मुख्यमंत्री बदलो प्रयोगशाला बनाया है। जबसे भाजपा सत्ता में आई तब से आजतक धसरातल में कया किया यह तो प्रदेश की जनता अच्छी तरह से जान चुकि है। केवल मुख्यमंत्री बदलने के अलावा कुछ काम नहीं किया।
यहां मीडिया कर्मियों से बात करती हुई उत्त्तराखंड की चुनाव मीडिया प्रभारी जरिता लैतफलांग ने कहा कि भाजपा ने उत्त्तराखंड को मुख्यमंत्री बदलो प्रयोगशाला बनाया है। चार साल तक एक मुख्यमंत्री रहा फिर जनादेश मांगने वाला वर्ष आया तो मुख्यमंत्री बदले गए। अब प्रदेश की जनता समझ चुकि है इसका जबाब जनता आगामी विधान सभा चुनाव में देगी ।
उन्होंने कहा कि भाजपा के साढ़े चार वर्षाे के कार्यकाल में विकास ठप रहा। महंगाई , बेरोजगारी, चिकित्सा, शिक्षा , महिला हिंसा में बुरी तरह विफल रही है। वर्तमान मुख्यमंत्री 22 हजार पदों पर नियुक्ति का ऐलान कर रहे हैं। साढ़े चार साल तक एक भी नियुक्ति नहीं देने वाली भाजपा सरकार अब चार माह में कैसे नियुक्ति देगी। यह सवाल जनता के मन में है। हाल ही में निकाली गई नियुक्ति पर वित्त्त ने आपत्त्ति लगाई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा पिथौरागढ़ में प्रारंभ किए गए सभी कार्य भाजपा सरकार ने अधूरे छोड़े हैं। भाजपा के चुने गए जनप्रतिनिधि नाकाम साबित हुए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना लिया है। वार्ता के दौरान उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी, महिला जिलाध्यक्ष पदमा बिष्ट, यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता चंचल बोरा, नीतेश कुमार अन्य लोग थे।

You cannot copy content of this page