भाजपा ने केवल प्रदेश के सीएम बदलने का काम किया ,प्रदेश का विकास नहीं:प्रीतम सिंह

ख़बर शेयर करें

काशीपुर। नेता प्रतिपक्ष के प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरें। सदन में जनता के मुद्दों को वह मुखर ढंग से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि सत्ता के मद में सोई सरकार को जगाने के लिए सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
प्रीतम और कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रंजीत सिंह रावत शुक्रवार की शाम काशीपुर पहुंचे। नवचेतना भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रीतम ने कहा कि भाजपा की सरकार में चार सालों में तीन सीएम बदले। जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। देवस्थापन बोर्ड के मुद्दे पर भाजपा ने धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया है। कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों में सामूहिक नेतृत्व में लड़कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। सभा को आरयेंद्र शर्मा, संदीप सहगल, मुक्ता सिंह, मुशर्रफ हुसैन, अरुण चौहान आदि ने संबोधित किया। वहां प्रीत बम, डा. दीपिका गुड़िया आत्रे, मनोज जोशी, अब्दुल कादिर, चेतन अरोरा, प्रभात साहनी, ब्रहमा पाल, अलका पाल, हरीश कुमार, विमल गुड़िया आदि थे।

You cannot copy content of this page