भाजपा में शामिल हुईं महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्या, अगर भाजपा से भी टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय लडूॅंगी

सरिता आर्या को कांग्रेस को किया बाय-बाय , भाजपा का थामा दामन ,कभी भाजपा का नाम लेते ही आग बबूला हो जाती थी सरिता आर्या आज भाजपा ने ही शरण दी है।
ख़बर शेयर करें

नैनीताल । पूर्व विधायक और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य अपने बगावती सुर के बाद अब भाजपा में शामिल हो गईं हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें सोमवार को देहरादून में पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। उन्होनें यह भी कहा कि वैसे भाजपा से टिकट पक्का है किन्ही कारणों से न मिला तो निर्दलीय लडूॅंगी ।
कांग्रेस ने छह साल के लिए किया निष्कासित

सरिता आर्य के साथ ही कांग्रेस महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा बोरा गुप्ता और वंदना गुप्ता भी भाजपा में शामिल हो गईं। वहीं सरिता आर्य को कांग्रेस पार्टी ने सभी पदों से हटाते हुए छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इससे पहले सरिता आर्य ने बगावती तेवरों से कांग्रेस मुख्यालय भवन का माहौल गरमाए रखा था। भाजपा नेताओं से मुलाकात की खबरों के बाद उन्होंने शनिवार को पार्टी कार्यालय में साफ तौर पर कहा था-अभी तो मैं कांग्रेस में हूं, आगे का पता नहीं। लोकतंत्र है, हर कोई अपने लिए सोचने को स्वतंत्र है…। भाजपा टिकट देगी तो वह वहां से भी चुनाव लड़ लेंगी।

सरिता ने कहा कि उत्तराखंड में 40 नहीं तो कम से कम 20 प्रतिशत महिलाओं को टिकट मिले। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते पार्टी से जुड़ी तमाम महिलाओं के हकों की आवाज उठाना उनकी जिम्मेदारी है। लेकिन वह यह भी पूछ रही हैं कि जब आपका ही टिकट पक्का नहीं है तो हमारी आवाज कैसे उठाएंगी।

You cannot copy content of this page