सर्वे में पांच राज्यों में चार राज्यों में भाजपा जीतेगी

ख़बर शेयर करें

दिल्ली
देश के पांच राज्यों में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले ABP News ने सीवोटर के साथ मिलकर चुनावी राज्यों में जनता का मूड समझने की कोशिश की है। यह सर्वे 5 राज्यों के 1 लाख 7 हजार से ज्यादा लोगों पर किया गया है। सर्वे नवंबर के पहले हफ्ते में किया गया है। अगले साल 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनेगी। यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में होने वाले चुनाव पर सबकी नजर है। जानते हैं सर्वे में किस पार्टी की बनेगी सरकार, किसे मिलेगी हार।

यूपी में बीजेपी की फिर हो सकती है वापसी
यूपी चुनाव में योगी की सरकार में वापसी होगी या अखिलेश बीजेपी का रास्ता रोक देंगे। सी-वोटर सर्वे के अनुसार यूपी में बीजेपी को 213 से 221 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, अखिलेश यादव वाली सपा को 152 से 160 सीट मिल सकती हैं। सर्वे में बसपा को 16-20 सीट मिलने की बात कही गई है। प्रियंका गांधी की तमान कोशिशों के बाद भी कांग्रेस की स्थिति में कोई खास फायदा नहीं हो सकता है। सर्वे के अनुसार कांग्रेस को 6-10 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। सर्वे के अनुसार वोट शेयर के मामले में भी बीजेपी सबसे आगे है। पार्टी को 41% वोट मिलने का अनुमान है। समाजवादी पार्टी को 31% वोट मिल सकते हैं। वहीं, बीएसपी को 15%, कांग्रेस को 9% और अन्य को 4% वोट मिलने का अनुमान है।

You cannot copy content of this page