भाजपा का काम केवल मुख्यमंत्री बदलना रह गया ,विकास से कोई लेना -देना नहीं:भट्ट

ख़बर शेयर करें

नैनीताल । (नन्दा टाइम्स ब्यूरो) कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेश भट्ट ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने चार साल पांच महिने में राज्य का विकास करने के बजाय सिर्फ मुख्यमंत्री बदले और जनता को मंहगाई के गर्त में धकेलना ,इसके अलावा युवार्ग को गुमराह करना मुख्य काम रहा है। 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है क्यों जनता भाजपा के राज-काज से त्रसत हो चुकि है।
प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में कहा कि उत्तराखंड गुलदस्ते की तरह है। कांग्रेस जनता को राहत पहुंचाने के साथ ही जनता की सुरक्षा, रोजी रोटी, कानूनी मदद की लड़ाई लड़ेगी। भाजपा सरकार गुलदस्ते को सहेज कर रखने में नाकाम रही। तीन मुख्यमंत्री बदल दिए गए।
यहां हाई कोर्ट बार एसोसिएशन सभागार में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का पूर्व सांसद डा. महेंद्र पाल, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कमलेश तिवारी, भुवनेश जोशी, पीएस टाकुली, सौरभ अधिकारी, हाई कोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष अवतार सिंह रावत, संयुक्त सचिव शक्ति प्रताप सिंह, रमन साह, डा. दीप जोशी, भगवत नेगी, बीएस कोरंगा, मनोज जोशी आदि ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

You cannot copy content of this page