2022 चुनाव , पांच में से चार राज्यों में फिर खिलेगा कमल

ख़बर शेयर करें

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। किस राज्य में किसकी सरकार बनेगी और कहां से किसकी विदाई होगी, यह तो चुनाव बाद ही पता चलेगा, मगर अभी से ही सभी पार्टियों ने सियासी समीकरणों को साधना शुरू कर दिया है। एबीपी न्यूज-सी वोटर ने अपने लेटेस्ट सर्वे में इन राज्यों का मूड बताया है, जिसके हिसाब से यूपी में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी बाजी मारती नजर आ रही है। वहीं, पंजाब में मामला फंसता नजर आ रहा है। यहां बताना जरूरी है कि सर्वे का सैंपल साइज 1,07,193 था और इसमें पांचों राज्यों के लोग शामिल थे। तो चलिए जानते हैं किस राज्य में क्या है जनता का मूड।

यूपी में फिर भाजपा की सरकार, मगर…
एबीपी न्यूज-सी वोटर सर्वे के अनुसार, उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 213 से 221 सीटें मिल सकती हैं, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को 152-160 सीटें मिलती दिख रही हैं। बीएसपी को 16 से 20 सीटें, कांग्रेस को 6 से 10 सीटें और अन्य को 2 से 6 सीटें मिल सकती हैं। पिछले चुनाव में बीजेपी को 325 और सपा को 48 सीटें मिली थीं। बसपा को 19 और कांग्रेस को सात सीटें हासिल हुईं थीं। नुकसान और फायदे की बात करें तो बीजेपी को करीब सौ  सीटों का नुकसान हो रहा है। जबकि समाजवादी पार्टी को इतनी ही सीटों का फायदा होता दिख रहा है। प्रियंका के नेतृत्व में कांग्रेस का कमाल सर्वे में नहीं दिख रहा है। 

You cannot copy content of this page