केंद्र ने राज्यों को अब तक दी 52 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन, 2.42 करोड़ डोज अब भी बची

ख़बर शेयर करें

केंद्र सरकार ने आज जानकारी दी है कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कुल 52 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि अभी 2.42 करोड़ से अधिक वैक्सीन बची हुई हैं। 899260 लाख डोज और मिल जाएंगी।

नई दिल्ली। एनआई की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई मजबूत हो रही है। हर महीने टीकाकरण का दायरा बढ़ रहा है। केंद्र ने राज्यों को अब तक 52 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन डोज मुहैया कराई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि केंद्र की तरफ से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 52.37 करोड़ डोज मुहैया कराई गई हैं। जल्द ही इन्हें 8,99,260 लाख डोज और मिल जाएंगी। मंत्रालय ने यह भी बताया कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी 2.42 करोड़ से अधिक डोज बची हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की कुल 50.68 करोड़ डोज लगाई गई हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 50.91 लाख डोज दी गईं।
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वैक्सीन की कुल खपत, अपव्यय सहित, 50,32,77,942 खुराक है। 2.41 करोड़ से अधिक (2,42,87,160) शेष और अप्रयक्त कोविड19 वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें प्रशासित किया जाना है। मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार गति में तेजी लाने और पूरे देश में कोविड 19 टीकाकरण के दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

You cannot copy content of this page