गुरुवार को रामनगर आएंगे मुख्यमंत्री, जन वन महोत्सव का करेंगे शुभारंभ
रामनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को रामनगर आएंगे। राज्य स्थापना की रजत जयंती पर वन विभाग उत्तराखंड की ओर से होने वाले जन वन महोत्सव में वे मुख्य अतिथि रहेंगे। बता दें कि रामनगर में जन वन महोत्सव नगर वन में आयोजित किया जा रहा है।
कुमाऊं स्तरीय इस महोत्सव में वन्य जीव संरक्षण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूल के बच्चों की ओर से भी वन्य जीवों से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा पेंटिंग का आयोजन भी किया जाएगा। इसके बाद महोत्सव को मुख्यमंत्री धामी जन वन महोत्सव का महत्व बताते हुए संबोधित करेंगे।
