कोलेस्ट्रॉल की जड़ हैं खाने की ये 5 पीली चीजें, जल्दी बना लें दूरी वरना कभी भी बंद हो जाएंगी नसें

ख़बर शेयर करें

खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक बढ़ने से हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। रोजाना खाई जाने वाली कुछ चीजें शरीर में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करती हैं जबकि कुछ चीजें बहुत तेजी से खून में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ा देती हैं।

कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ना आजकल एक गंभीर समस्या बन गया है, जिससे अधितर लोग परेशान रहते हैं। कोलेस्ट्रॉल खून में पाया जाने वाला फैट है, जो हार्मोन के उत्पादन और झिल्ली के कामकाज के लिए आवश्यक है। कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है अच्छा और खराब। यह अच्छा कोलेस्ट्रॉल है, जो शरीर के लिए जरूरी है लेकिन खराब कोलेस्ट्रॉल शरीर को नुकसान ही करेगा।

जब अच्छे कोलेस्ट्रॉल की बात आती है, तो शरीर इसे खाने-पीने की अच्छी चीजों की मदद से बनाता है। लेकिन जब खराब कोलेस्ट्रॉल की बात आती है, तो खाने-पीने की कुछ गलत आदतें इसके लिए जिम्मेदार होती हैं। आपको यह बात होनी चाहिए कि खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक बढ़ने से हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है।

शरीर में कोलेस्ट्रॉल की ज्यादा मात्रा बढ़ने से आपको दिल के रोग, स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है। वास्तव में कोलेस्ट्रॉल खून की नसों में जमकर उन्हें ब्लॉक कर सकता है जिससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन धीमा या थम सकता है। अगर आप स्मोकिंग करते हैं, हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज के मरीज हैं, तो कोलेस्ट्रॉल आपका जोखिम और भी बढ़ जाता है।

कोलेस्ट्रॉल आपके द्वारा खाई जाने वाली अन्हेल्दी चीजों के खाने और सुस्त जीवनशैली की वजह से बनता है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए हेल्दी चीजों के सेवन के साथ फिजिकली एक्टिव रहना जरूरी है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि प्रोटीन से भरपूर चीजों के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है।

You cannot copy content of this page