कांग्रेसियों ने फूॅंका रेखा आर्या का पुतला

ख़बर शेयर करें

गैरजमानती वांरट जारी होने के बाद भी मंत्री का पति खुलआम घूम रहा है , पुलिस गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है: कवि जोशी

बागेश्वर । गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी नहीं होने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रेखा आर्या के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने साहू को तत्काल गिरफ्तार करने और रेखा आर्या से मंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर एकत्रित होकर कैबिनेट और जिले की प्रभारी मंत्री आर्या का पुतला दहन किया। युवा कांग्रेसियों ने गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी साहू की गिरफ्तारी न होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। कहा कि कैबिनेट मंत्री के पति के खिलाफ हत्या और किडनी कांड मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। बावजूद अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उन्होंने इस मामले में भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। वहां प्रदेश सचिव ईश्वर पांडे, प्रदेश प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष सुनील पांडे, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, राजेंद्र टंगड़िया, उमेश मनराल आदि मौजूद थे।

You cannot copy content of this page