कोटाबाग में सिंचाई नहर में काम कर रहे चार मजदूरों पर मलबा गिरा

ख़बर शेयर करें

कोटाबाग l बागजाला में शनिवार को सिंचाई नहर को साफ करते वक्त चार मजदूरों के ऊपर मलबा गिर गया। जिसमें दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया हैं।

ग्राम गौतियां में कोटाबाग की अपरकोटा नहर बागजाला के मलबे को साफ करते समय चार मजदूरों के ऊपर रोड के किनारे से मलबा गिर गया। जिस कारण चारों मजदूर मलबे में दब गए, जिसमें से दो मजदूर बालम सिंह निवासी नाथूजाला कोटाबाग और अरुण सिंह निवासी दौलतपुर बाजपुर ने झटके से अपने आप को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन दो मजदूर विशेष (18) पुत्र गुमान सिंह बन्नाखेड़ा और गौरव सिंह (18) पुत्र फूल सिंह बन्नाखेड़ा मलबे में दब गए। जैसी ही दोनों ने मलबे से बाहर निकलने की कोशिश की तभी पहाड़ से मलबे का दूसरा ढेर नहर में जा गिरा, जिसमें गौरव पूरा मालबे के अंदर और विशेष कंधे तक मलबे में दब गया। बालम सिंह ने हाथों से मिट्टी को हटाकर गौरव सिंह की जान बचाई और मलबे में दबे मजदूरों की सूचना आसपास के लोगों को दी, तब जाकर आसपास के गांव से लोग एकत्रित होकर दोनों को मलबे से बाहर निकालने लगे। कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों को सकुशल बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग लाया गया जहां डॉक्टर ने उनका प्राथमिक इलाज किया और मलबे में दबे होने के कारण फैक्चर एवं नस दबने की आशंका पर दोनों मजदूरों को ट्रामा सेंटर हल्द्वानी रेफर किया। सूचना मिलने तक दोनों मजदूर के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए थे।

You cannot copy content of this page