जिला व क्षेत्र पंचायतों को मिले मुखिया, सतपाल महाराज की विधानसभा में भाजपा बूरी तरह हारी

देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम कड़ी में गुरुवार को फैसले की घड़ी है। जिला पंचायतों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष और क्षेत्र पंचायतों में प्रमुख, ज्येष्ठ व कनिष्ठ उपप्रमुख पदों के चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को अपराह्न बाद मतगणना हुई और शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
- भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेशभर के जिला पंचायत के 11 अध्यक्ष पदों में से 10 पदों पर भाजपा की जीत हुई है। 70 प्रतिशत ब्लाक प्रमुख व 85 प्रतिशत प्रधान पद पर भाजपा ने सफलता प्राप्त की है। उन्होंने देहरादून जिला पंचायत पर मिली हार के बारे में कहा कि इस पर मंथन किया जाएगा और हार के कारणों की समीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि धराली व हर्षिल आपदा को देखते हुए पार्टी ने जीत पर किसी भी प्रकार का जश्न या उत्साह नहीं मनाने का फ़ैसला लिया है।
- हेवीवेट नेता सतपाल महाराज की विधानसभा में भाजपा को शिकस्त। पोखड़ा, एकेश्वर और बीरोंखाल में भाजपा प्रत्याशी हारे। तीनों जगह निर्दलीय रहे विजयी
- चमोली में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर दौलत सिंह बिष्ट 19 मत पाकर विजेता घोषित हुए वहीं विपक्षी उम्मीदवार रमा राणा को 5 मत मिले जबकि 2 मत रिजेक्ट हो गए। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद हेतु लक्ष्मण सिंह 15 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुए जबकि विपक्षी उम्मीदवार जयप्रकाश को 11 मत मिले।
- पिथौरागढ़ के कनालीछीना में भाजपा के महिमन कन्याल ब्लाक प्रमुख बने। महिमन को 26 मत और कांग्रेस के प्रशांत भंडारी को 7 मत मिले। भाजपा कनालीछीना सीट बचाने में सफल रही।
- अल्मोड़ा में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख पर विजयी प्रत्याशी
- जिला पंचायत अध्यक्ष – हेमा गैंडा – भाजपा
- ब्लॉक प्रमुख –
- सल्ट- कंचन रावत – कांग्रेस (निर्विरोध)
- स्याल्दे- मथुरा दत्त – भाजपा
- भैंसियाछाना – नीमा आर्या – भाजपा
- हवालबाग- हिमानी कुंडू – भाजपा
- चौखुटिया- चेतना नेगी – भाजपा
- ताकुला- मीनाक्षी आर्या -भाजपा (निर्विरोध)
- लमगड़ा- त्रिलोक रावत – भाजपा
- धौलादेवी – लीला बिष्ट- कांग्रेस
- ताड़ीखेत- बबली मेहरा – निर्दलीय
- भिकियासैंण- सतीश नैनवाल – भाजपा
- द्वाराहाट- आरती किरौला -कांग्रेस
- पिथौरागढ़ के धारचूला में भाजपा ने मारी बाजी। भाजपा की मंजुला बुदियाल विजयी। मंजुला को 27 मत, कांग्रेस की पूजा ग्वाल को 13 मत मिले।
- कालसी ब्लॉक में भाजपा काबिज। भाजपा प्रत्याशी ब्लॉक प्रमुख सावित्री चौहान, जेस्ट उप प्रमुख मीरा राठौर कनिष्ठ, प्रियंका चौहान को बराबर 32 – 32 वोट मिले। भाजपा की पूरी टीम जीत गई। वहीं कांग्रेसप्रमुख प्रत्याशी चंद्रकला, जेस्ट उप प्रमुख केसर नेगी, कनिष्ठ उप प्रमुख सूरज तोमर को बराबर 8 – 8 वोट मिले।
- यूएस नगर के सात ब्लॉक प्रमुख पर हुए नामांकन में काशीपुर, खटीमा और सितारगंज में भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए थे। इनमें सितारगंज से भाजपा समर्थित प्रत्याशी उपकार सिंह बल, खटीमा से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सरिता देवी और काशीपुर से भाजपा समर्थित प्रत्याशी चंद्रप्रभा जीती थीं।
- चार ब्लॉक प्रमुख पदों पर आज मतदान हुआ। जसपुर ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित अनूप कौर, बाजपुर ब्लॉक प्रमुख पद पर कांग्रेस समर्थित सुखमन औलख और गदरपुर ब्लॉक प्रमुख पद भाजपा समर्थित ज्योति ग्रोवर जीतीं। रुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा बागी रीना गौतम जीतीं।
- बेतालघाट से अंकित साह ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित। अंकित को 20 जिसकी गरिमा नैनवाल को 11 मत मिले जबकि एक मत निरस्त हुआ।
- देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर कौर ने भाजपा की मधु चौहान को हराया। जबकि उपाध्यक्ष पर कांग्रेस के अभिषेक सिंह ने भाजपा के बीर सिंह चौहान को शिकस्त दी। मधु चौहान विधायक मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी हैं और निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। अभिषेक कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के बेटे हैं। जीत के जश्न में डूबी कांग्रेस, आतिशबाजी का दौर जारी।
- पिथौरागढ़ में बेरीनाग विकास खण्ड में निर्दल संगीता विजयी। भाजपा की नीरजा को हराया। संगीता को 22 ओर नीरजा को 15 मत मिले। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर भी निर्दल धीरज बिष्ट विजयी।
- रामनगर में ब्लॉक प्रमुख की सीट पर निर्दलीय अधिकृत प्रत्याशी मंजू नेगी चुनाव जीत गई। उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी हंसी जलाल को हराया। उप ज्येष्ठ उपप्रमुख पद पर कांग्रेस के संजय नेगी ने जीत हासिल की। कनिष्ठ उपप्रमुख पद पर निर्दलीय मीना रावत चुनाव जीती। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला।
- लोहाघाट ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा के महेंद्र सिंह ढेक जीते। महेंद्र को 18 व प्रतिद्वंद्वी अंकिता बोहरा को 16 मट मिले। पाटी में कांग्रेस पृष्ठभूमि वाले शंकर सिंह अधिकारी को 36 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी प्रकाश सिंह बिष्ट को महज चार वोट मिले। बाराकोट में भाजपा प्रत्याशी के जीतना तय बताया जा रहा है।
- चकराता ब्लाक में प्रमुख पद पर आशा वर्मा 26 , ज्येष्ट प्रमुख पद पर फतेह सिंह 25 रावत, कनिष्ठ प्रमुख पद पर सुलोचना रावत 25 मत लेकर विजयी। तीनों कांग्रेस के हैं।
- रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक से कांग्रेस की विनीता चमोली ने मारी बाजी, 22 वोटों के साथ बनी ब्लॉक प्रमुख। ऊखीमठ से कांग्रेस के पंकज शुक्ला एक वोट से विजयी।
- बागेश्वर गरुड़ तथा कपकोट ब्लाक में भी भाजपा प्रत्याशी जीते। गरुड़ में किशन सिंह बने ब्लॉक प्रमुख। किशन सिंह को मिले 33 मत जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी देवेंद्र सिंह को 07 मत मिले। ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख में नंदन सिंह विजय हुए, नंदन सिंह को 32 मत जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भगवान सिंह को 08 मत मिले। वहीं कनिष्ठ प्रमुख में श्रीमती भगवती ने बाजी मारी, उन्हें 32 मत मिले उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी ज्योति को 08 मत मिले।
- बागेश्वर में दीपा देवी बनी ब्लॉक प्रमुख। दीपा देवी को 35 मत मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी उमा देवी को 05 मत मिले। ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख में मनीष कुमार विजय हुए, मनीष कुमार को 33 मत जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी दीपा रौतेला को 07 मत मिले। वहीं कनिष्ठ प्रमुख में दीपा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई है।
- रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा की पूनम कठैत एक वोट से विजयी।
- लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जरीखाल विकासखंड में भाजपा प्रत्याशी रणवीर सजवान ने जीत हासिल की है। उन्हें 12 मत प्राप्त हुए।
- ऊखीमठ से कांग्रेस के पंकज शुक्ला एक वोट से विजयी।
- पिथौरागढ़ के मुनस्यारी विकास खण्ड में कांग्रेस का कब्जा। कांग्रेस की कविता महर विजयी। कविता को 20 मत, भाजपा के प्रदीप रावत को 13 मत मिले। जयेष्ठ और कनिष्ठ उप प्रमुख पद भी कांग्रेस की झोली में।
- देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की।
- लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जरीखाल विकासखंड में भाजपा प्रत्याशी रणवीर सजवान ने जीत हासिल की है। उन्हें 12 मत प्राप्त हुए।
- देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की दावेदार सुखविंदर कौर ने भाजपा की मधु चौहान को हराया। जबकि उपाध्यक्ष पर कांग्रेस के अभिषेक ने भाजपा के बीर सिंह चौहान को हराया। देहरादून में जीत के जश्न में डूबी कांग्रेस, आतिशबाजी का दौर जारी।
- जनपद पौड़ी में दुग्गडा विकासखंड में भाजपा प्रत्यक्षी सूरज नेगी ने जीत दर्ज की है। सुरज को 15 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र सिंह को मात्र 03 वोट मिले। दो वोट रद्द हुए।नई टिहरी में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के अधिकृत मान सिंह रौतेला 11 वोट से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के हुकुम सिंह को 11 वोट से हराया। मान सिंह को 26 वोट पड़े, जबकि हुकुम सिंह को 15 वोट पड़े और 4 वोट खराब हुए हैं।
- जनपद पौड़ी में दुग्गडा विकासखंड में भाजपा प्रत्यक्षी सूरज नेगी ने जीत दर्ज की है। सुरज को 15 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र सिंह को मात्र 03 वोट मिले। दो वोट रद्द हुए।नई टिहरी में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के अधिकृत मान सिंह रौतेला 11 वोट से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के हुकुम सिंह को 11 वोट से हराया। मान सिंह को 26 वोट पड़े, जबकि हुकुम सिंह को 15 वोट पड़े और 4 वोट खराब हुए हैं।
पिथौरागढ़ के डीडीहाट में संयुक्त मोर्चा के नरेंद्र धामी उर्फ गुड्डू धामी ब्लाक प्रमुख चुने गए। गुड्डू को 16 मत और निर्दलीय हरेंद्र चुफाल को 11 मत मिले।देहरादून के डोईवाला में मतगणना में कांग्रेस बढ़त की ओर समर्थकों में भारी उत्साह।बागेश्वर में जिला पंचायत की 19 सीटों को लेकर मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा की शोभा आर्या बनी जिला पंचायत अध्यक्ष 19 मतों से 12 मत हुए प्राप्त। कांग्रेस की सरोज को छह मतों से करना पड़ा संतोष। उपाध्यक्ष भी भाजपा की विशाखा खेतवाल बनीं। उन्हें 10 मत मिले जबकि कांग्रेस के नवीन परिहार को नौ मतों से संतोष करना पड़ा। एक मत निरस्त हुआ।
चंपावत जिले के तीनों ब्लाक में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। लोहाघाट में सभी 34, पाटी में 40 सदस्यों ने मतदान कर दिया है। बाराकोट ब्लाक में 20 में 19 सदस्यों ने वोट किया। कोठेरा सीट से निर्विरोध जीतीं प्रेमलता थापा के खटीमा में होना प्रकाश में आया है। सड़क बंद होने से वह वोट के लिए नहीं पहुंच पाएंगी। तीन बजे बाद मतगणना शुरू होगी।