भर्तियों में धांधली के सुबूत: वन दरोगा की ऑनलाइन परीक्षा में भी भारी धांधली

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में आठ और भर्ती परीक्षाओं में धांधली के सुबूत मिले हैं। सभी भर्तियां वर्ष 2015 के बाद की बताई जा रही हैं। इन भर्तियों के संबंध में शासन और पुलिस विभाग में मंथन चल रहा है। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ में जल्द मुकदमे दर्ज हो सकते है ।

फिलहाल एसटीएफ उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय और सचिवालय रक्षक भर्ती प्रक्रिया की मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। 31 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पेपर लीक का मास्टरमाइंड दागी कंपनी आरएमएस सॉल्यूशन का मालिक राजेश चौहान है। इस मामले में अब तक कई विभागों में काम करने वाले लोग भी गिरफ्तार हुए हैं। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इनसे पूछताछ में जांच की कई शाखाएं बनी हैं। इनमें आठ और भर्ती परीक्षाओं में धांधली का पता चला है।

कई मामलों में जल्द ही मुकदमे दर्ज करने की तैयारी 
वन दरोगा की ऑनलाइन परीक्षा समेत उत्तराखंड पॉवर कारपोरेशन लि. (यूपीसीएल) और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लि. (यूजेवीएनल) में एई की भर्ती में धांधली के सुबूत मिले हैं। इनके अलावा पांच और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की बात भी सामने आई है। एसटीएफ ने अभी इनके नामों का खुलासा नहीं किया है।

इनके बारे में पुलिस मुख्यालय को बताया जा चुका है। कई मामलों में जल्द ही मुकदमे दर्ज करने की तैयारी है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि एसटीएफ बेहतर काम कर रही है। कुछ भर्तियों में प्राथमिक जांच पूरी हो चुकी है। इनमें मुकदमे दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

वन दरोगा भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में धांधली 
वन दरोगा भर्ती 2019 में धांधली की बात शुरुआत से ही सामने आ रही थी। 316 पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा हुई थी। परीक्षा में धांधली हुई है, यह बात भी वर्तमान जांच में सामने आई है। जल्द ही इसमें भी मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। इसकी जांच भी एसटीएफ को ही सौंपी जाएगी। इसके साथ ही कनिष्ठ सहायक (न्यायिक) भर्ती परीक्षा में भी जल्द ही मुकदमे के आदेश हो सकते हैं। 

इन भर्तियों की चल रही जांच 

  • वीडीओ भर्ती : जांच विजिलेंस से एसटीएफ को ट्रांसफर। 
  • स्नातक स्तरीय : एसटीएफ विवेचना कर रही है। 
  • सचिवालय रक्षक : एसटीएफ विवेचना कर रही है।
  • सब इंस्पेक्टर 2015 : विजिलेंस जांच के आदेश।
  • वन आरक्षी : बंद हो चुके मुकदमे का परीक्षण जारी। 
  • कनिष्ठ सहायक (न्यायिक) : एसटीएफ कर रही प्राथमिक जांच। 
  • इन भर्तियों की चल रही जांच वीडीओ भर्ती : जांच विजिलेंस से एसटीएफ को ट्रांसफर। 
  • स्नातक स्तरीय : एसटीएफ विवेचना कर रही है। 
  • सचिवालय रक्षक : एसटीएफ विवेचना कर रही है।
  • सब इंस्पेक्टर 2015 : विजिलेंस जांच के आदेश।
  • वन आरक्षी : बंद हो चुके मुकदमे का परीक्षण जारी। 
  • कनिष्ठ सहायक (न्यायिक) : एसटीएफ कर रही प्राथमिक जांच। 

You cannot copy content of this page