भारी बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे 24 घंटे से बंद

ख़बर शेयर करें

चमोली । यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमागZ 24 घंटे से बंद है। हाईवे पर ब्रहमखाल के समीप पनोत में भूस्खलन से मागZ बंद है। हाईवे को खोलने के लिए दो जेसीबी व एक पोकलेंड मशीन लगाई गई है। गुरुवार शाम करीब 7 बजे यमुनोत्री हाईवे पर ब्रहमखाल के समीप पनोत में भूस्खलन से यातायात अवरुद्ध हो गया था।

आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना
राज्य के कुमाऊं क्षेत्र के कुछ जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। इस बाबत मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कुमाऊं के अलावा गढ़वाल क्षेत्र के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि यहां लगातार भूस्खलन हो रहा है। हाईवे बंद होने के कारण वाहनों को कल्याणी, मालना, पटारा, डांग से स्यालना होते हुए वैकल्पिक मागZ से भेजा जा रहा है। हालांकि इस मागZ से उत्तरकाशी से बड़कोट या बड़कोट से उत्तरकाशी जाने के लिए 12 किमी की अतिरिक्त यात्रा करनी पड़ रही है।

You cannot copy content of this page