तराई के किसानों में उबाल
रुद्रपुर। लखीमपुर में हुई घटना से तराई के किसानों जबरदस्त उबाल है। जिले भर के किसानों ने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी अपनी गिरफ्तारी देने कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों के गुस्से को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

किसानों का कहना है कि लखीमपुर में विरोध कर रहे किसानों पर हमला करके कई किसानों की हत्या कर दी गई। तराई किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तजिन्दर सिंह विर्क भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा तराई के कई किसान घायल हुए हैं।
सोमवार को इस घटना के विरोध में बड़ी