मुख्य कृषि अधिकारी के घर पर फायरिंग, वारदात से दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर के मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा के आवास पर शनिवार की रात फायरिंग की गई। गोली खिड़की की जाली तोड़कर चौखट से टकरा गई। घटना में मुख्य कृषि अधिकारी बाल-बाल बचे। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। मुख्य कृषि अधिकारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताय कि शनिवार रात करीब 10 से साढ़े दस बजे के बीच किसी ने मुख्य दरवाजा खटखटाया। वह भीतर के कमरे में थे, उनके उठने तक एक के बाद एक दो फायर कर दिए। संयोग से गोली उन्हें नहीं लगी। कृषि अधिकारी ने बताया कि उन्होंने रात में ही घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों के साथ ही हेल्प लाइन नंबर 112 में दी।  चौरासी में किराए के मकान में रहते हैं। कोतवाल केएस नेगी का कहना है कि शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे फोन पर घटना की जानकारी मिली। सूचना पर रात में ही घटनास्थल का मुआयना किया। तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। गोली किस हथियार से चली इसकी पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

You cannot copy content of this page