भाजपा से भागकर यशपाल आर्य व बेटे संजीव आर्य का कांग्रेस में चौतरफा विरोध के स्वर गूॅंज रहे है

ख़बर शेयर करें

नैनीताल । कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने खुलकर विरोध करते हुए कहा कि दोनों बाप-बेटे कांग्रेस में मलाई खाने आ गये है। वही बाजपुर में भी काग्रेस में विरोध के स्वर गूंज रहे है ।
उन्होंने यशपाल आर्य व संजीव आर्य पर निशान साधते हुए कहा कि दोनों ने पांच साल भाजपा की मलाई खाने के बाद वापस कांग्रेस की मलाई खाने आ गए हैं। ऐसे में अब वह लोग भी पार्टी छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे क्योंकि यशपाल आर्य शर्तों के आधार पर कांग्रेस में आए हैं नैनीताल सीट से अगर टिकट नई दिया गया तो वह कांग्रेस छोड़ देंगी।
महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य पत्रकारों से बात करतेे हुए कहा कि वह पिछले पांच सालों से लगातार पार्टी को मजबूत बनाने में लगी है। उन्होंने पार्टी के लिए अपना समय दिया है। उन्होंने कहा कि हाइकमान ने अगर नैनीताल सीट पर यशपाल आर्य व संजीव आर्य को टिकट देते है तो वह कांग्रेस छोड़ने के लिए मजबूर होंगी। भाजपा को स्तिथि मजबूत न होने पर कैबिनेट मंत्री कांग्रेस में शामिल हुए है। कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री को कई अहम पदों से नवाजा लेकिन उन्होंने पार्टी छोड़कर अपने पुत्र के साथ भाजपा का दामन कर कांग्रेस को कमज़ोर किया था। आज कांग्रेस को मजबूत देखकर वापस लौटे हैं यशपाल के कांग्रेस में वापसी के बाद अब कांग्रेस में चारों तरफ बगावत शुरू हो गई है।

You cannot copy content of this page