पत्नी से बेटी पैदा होने पर पति छोड़कर ,दूसरी शादी रचा ली

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी । मुखानी थाना क्षेत्र के एक महिला के बेटी को जन्म देने से आक्रोशित पति अपनी पत्नी को छोड़कर चला गया। आरोप है कि आरोपी ने दूसरी शादी कर ली है, दूसरी पत्नी के साथ वह दिल्ली में रह रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक कोहली कॉलोनी ग्राम बिठौरिया निवासी गीता की शादी वर्ष 2008 में हुई थी। शादी के दौरान पति सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करता था। दोनों पति-पत्नी सद्भावना कॉलोनी बमौरी में रहने लगे थे। आरोप है कि शादी के बाद से पति अपनी पत्नी को दहेज कम आने का ताना देकर मारपीट करने लग गया। वर्ष 2009 में महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद महिला का पति महेश और परिवार वाले पुत्री के जन्म से काफी नाखुश हो गए। इसके बाद और प्रताड़ित करने लगे।
2011 में महेश अपनी पत्नी और बेटी को छोड़कर दिल्ली चला गया। इसके बाद 2018 में दुबारा वापस पत्नी के पास आया कहा कुछ दिनों के बाद दिल्ली लेकर जायेगें,लेकिन तब से आज तक वापस नहीं आया। महिला के पिता दूसरी शादी करने के एवज में कानूनी कार्यवाही चाहते है। एसओ सुशील कुमार ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

You cannot copy content of this page