छह साल पहले सीज वाहनों से ढोया जा रहा कूड़ा

ख़बर शेयर करें

कपकोट(बागेश्वर)। नगर पंचायत कपकोट में छह साल पहले सीज वाहनों से कूड़ा ढोया जा रहा है। पानी के टैंकर के लिए प्रयोग हो रहे वाहन में नंबर प्लेट नहीं लगी हुई है। सीज होने के बावजूद भी दोनों वाहन सड़कों पर कूड़ा उठाने के लिए नगर के मार्गों पर दौड़ रही हैं।

आपको बता दे कि वर्तमान में नगर पंचायत के पास पांच वाहन हैं। जिसमें तीन वाहन कूड़ा एकत्र करने में प्रयोग होते हैं। एक वाहन को शवयात्रा और एक को पेयजल आपूर्ति के लिए प्रयोग किया जाता है। कूड़ा एकत्र करने में प्रयोग हो रहे एक वाहन नया होने के चलते उसमें नंबर प्लेट नहीं लगा हुआ है। वाहन की उचित देखरेख नहीं होने से वाहन भराड़ी-शामा सड़क के किनारे खड़ा है।

पेयजल की आपूर्ति और शवयात्रा में प्रयोग होने वाले वाहन नगर पंचायत परिसर की पार्किंग में खड़े हैं। कूड़ा एकत्र करने में लगे वाहन संख्या यूके 02 सीए 0682 और यूके 02 जीए 0053 को 2017 में खरीदा गया था। जिसकी 2019 में फिटेनस और इंश्योरेंस समाप्त हो गई है। वाहन का 2018 के बाद टैक्स जमा नहीं किया गया है।
वाहनों का संचालन मानकों के अनुसार नहीं होने से 2019 में तत्कालीन एआरटीओ ने वाहन को सीज कर दिया था। छह साल पहले सीज किए दो वाहनों का नगर की सड़कों पर धड़ल्ले से संचालन हो रहा है।

You cannot copy content of this page