ख़ून की होली, अधिकारियों को लोहे की रॉड से पीटकर किया लहूलुहान, महिलाओं को रंग लगाने पर हुआ विवाद

ख़बर शेयर करें

अधिकारियों के साथ गई पारिवारिक महिलाओं पर रंग लगाने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक आई। लोहे की रॉड से पीट-पीटकर अधिकारियों को लहूलुहान कर दिया गया।

होली मनाने परिवार के साथ मंडल घाटी में गए ग्रामीण निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता संदीप राणा और जिला बचत अधिकारी अर्शित गांदवाल पर जानलेवा हमला हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। अधिकारियों को बुरी तरह मारा गया। 

अज्ञात लोगों ने लोहे की रॉड से किया अधिकारियों को लहूलुहान कर दिया। दोनों अधिकारियों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया गया रेफर। अधिकारियों के साथ गई पारिवारिक महिलाओं पर रंग लगाने को लेकर विवाद हुआ।

You cannot copy content of this page