विधायक के टिकट के लिए वही दावेदारी पेश करेगा जो 2500 सदस्यों का ब्योरा देगा

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी।उत्तराखंड कांग्रेस हाई कमान का नया फरमान जारी हो गया है कि जो कांग्रेस ने अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही दावेदारों की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। विधायक की दावेदारी पेश करने वालों को कम से कम 2500 सदस्य बनाने होंगे। इससे कम सदस्य बनाने वालों के दावों पर भी विचार ही नहीं किया जाएगा।

प्रदेश के पदाधिकारियों के पास एक विधान सभा क्षेत्र से कई काग्रेसियों ने विधायक की दावेदारी प्रदेश हाई कमान के सामने पेश कर रहे है ऐसे में पार्टी नेताओं को नया फरमान जारी करना पड़ा । पार्टी के सख्त रुख को देखते हुए विधायक की दावेदारी करने वालों ने सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। शहर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कि कांग्रेस पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव में हर बूथ को मजबूत बनाते हुए उस पर जीत निश्चित करना चाहती है। दावेदारों के साथ ही प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को भी कम से कम 2500 सदस्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सदस्यता के लिए आई एक बुक में 25 सदस्य बनाए जाने हैं। प्रत्येक दावेदार और प्रदेश पदाधिकारी से कम से कम 100 बुक पूरे करने को कहा गया है।
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह प्रिंस के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात की। उन्होंने युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की शिकायत की। आरोप लगाया कि युवा प्रदेश अध्यक्ष तानाशाही व मनमानीपूर्ण रवैया अपनाए हुए हैं। इस दौरान गोपाल सिंह अधिकारी, त्रिलोक सिंह कठायत, राहुल कांडपाल, नरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, आसिफ अली, सईद अख्तर, हर्षित पांडे आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page