देहरादून में गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, पारा 41 डिग्री

ख़बर शेयर करें

देहरादून। गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। चिलचिलाती धूप के साथ हीट वेव चलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की गर्मी ने बीते 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दून में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री बढ़ोतरी के साथ 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले कुछ दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ हीट वेव परेशान करेंगी ।

बीते 10 सालों में दून के तापमान की बात करें तो 41 डिग्री तापमान कभी नहीं पहुंचा। इससे पहले बीते शुक्रवार को भी दून का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दून का तापमान इससे पहले साल 2012 में 30 मई को 43.1 दर्ज किया गया था। यह मई महीने में अब तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलने का अनुमान जताया जा रहा है।

You cannot copy content of this page