भाजपा सरकार को चुनाव के वक्त कैसे आई याद शहीद व सैनिक सम्मान

ख़बर शेयर करें

देहरादून। राज्य सरकार की पहल पर सोमवार से शुरु हुई शहीद सम्मान यात्रा को लेकर कांग्रेस ने सरकार और भाजपा की मंशा पर सवाल उठाए। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज भाजपा की सरकार को पांच साल होने जा रहे हैं। ये शहीद और सैनिक सम्मान की याद चुनाव करीब देखकर ही क्यों आई? इससे पहले भला यात्रा क्यों न निकाली गई।
प्रीतम ने सीएम, सैनिक कल्याण मंत्री पर तीखे प्रहार किए। कहा भाजपा ने सैनिकों की कभी चिंता नहीं की। भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल है, जो सेना का भी अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने से नहीं चूक रहा। रही बात सैनिक और पूर्व सैनिकों की तो, वो कांग्रेस के साथ सदा से रहे हैं। वर्ष 2002 और वर्ष 2007 में कांग्रेस की सरकार रही है। तब सैनिकों का वोट कांग्रेस को भी मिला ही था। और अब तक भाजपा ने इंतेहा कर दी है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से आम नागरिक तो परेशान हैं ही, सैनिक-पूर्व सैनिक भी बेहद दुखी है। सैनिक-पूर्व सैनिक का जीवन भी आम लोगों के जैसा ही होता है।

You cannot copy content of this page