पंजाब में 70 साल के पूर्व विधायक ने रचाई दूसरी शादी, सीएम चन्नी के करीबी निम्मा की लव स्टाेरी

ख़बर शेयर करें

पंजाब चुनाव से पहले सीएम चरणजीत चन्नी के करीबी निर्मल सिंह निम्मा ने 70 वर्ष की आयु में फिर शादी रचाई है। निम्मा ने 6 मार्च को लुधियाना की रहने वाली 32 वर्षीय महिला के साथ शादी रचाई है।

बरनाला। कहते हैं कि इश्क पर किसी का जाेर नहीं चलता। जी हां! ऐसा ही एक मामला पंजाब के हल्का भदाैड़ में सामने आया है। यहां की विधानसभा हलका भदौड़ (आरक्षित) सीट से 1992 में बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे निर्मल सिंह निम्मा ने 70 वर्ष की आयु में फिर से शादी रचा ली।  निम्मा ने 6 मार्च को लुधियाना की रहने वाली 32 वर्षीय महिला के साथ शादी रचाई है। निम्मा को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कुछ समय पहले कांग्रेस में लेकर आए थे। पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले निम्मा की शादी की इंटरनेट मीडिया पर खासी चर्चा हाे रही है। लाेग कांग्रेस काे बधाइयां देने लगे हैं।

You cannot copy content of this page