राहुल पर बोले हिमंत बिस्वा सरमा हमने कभी सबूत मांगा आप राजीव गांधी के बेटे हैं या नही?

ख़बर शेयर करें

देहरादून । १४फरवरी को उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे असम के मुख्यमंत्री कांग्रेस पर जमकर बरसे। इस दौरान सीएम एचबी सरमा ने कांग्रेस पर कई सवाल भी उठाए। राहुल गांधी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने पर सीएम एचबी सरमा ने उनका मेंटलिटी देखिए देश के गौरव जनरल विपिन रावत के नेतृत्व में सेना ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक किया। इस पर राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक का प्रूफ मांगा।

उन्होंने सवाल किया कि आप राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं? क्या हमने कभी आपसे इसका सबूत मांगा। उन्होंने कहा, अगर हमारे सैनिकों ने कहा है कि उन्होंने हड़ताल की है तो आपको सबूत मांगने का अधिकार किसने दिया। हमारे देश की आर्मी ने अगर कहा कि उसने पाकिस्तान में बम फोड़ा है तो फोड़ा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या आपको उत्तराखंड का आर्मी में नौकरी करने वाले बेटे पर विश्वास नहीं है। क्या आपको विपिन रावत पर विश्वास नहीं है। आपको क्यों प्रूफ चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, सैनिकों का अपमान करना बंद करो। देश सबसे ऊपर होता है। देश के लिए लोग जीते हैं और मरते हैं।

You cannot copy content of this page