धारी ब्लांक में वन विभाग ने लगाए पिंजरे में फंसा नरभंक्षी बाघ ,ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

नरभक्षी को पकड़ने के लिए वन विभाग ने मलुवाताल, पिनरों, अलचौना, जंगलियागांव, पांडेगांव और दुदुली में पिंजरे लगाए
ख़बर शेयर करें

भीमताल । शनिवार की सुबह भीमताल के धारी ब्लॉक के दुदुली गांव में लगाए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ है।
नैनीताल के भीमताल ब्लॉक के मलुवाताल, पिनरों में दो महिलाओं और अलचौना के ताड़ा में एक युवती को नरभक्षी ने चारा काटते समय हमला कर मार दिया था। हमलावर नरभक्षी को पकड़ने के लिए वन विभाग ने मलुवाताल, पिनरों, अलचौना, जंगलियागांव, पांडेगांव और दुदुली में पिंजरे लगाए हैं। शनिवार की सुबह धारी ब्लॉक के दुदुली गांव में लगाए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ है।
पिंजरे में फंसा नरभक्षी है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि ग्रामीण पिंजरे में बाघ के फंसे होने की बात कह रहे हैं। तेंदुए के पिंजरे में फंसे हुए का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने बताया कि दुदुली में लगाए पिंजरे में हिंसक वन्यजीव फंसा है। उन्होंने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि पिंजरे में फंसा बाघ है या तेंदुआ है। साथ ही पता कर रहे है तीन लोगों को मारने वाला यही नरभक्षी था।

You cannot copy content of this page