अश्लील इशारों से लोगों को फंसा रही थी महिलाएं, सेक्स के धंधे का हुआ खुलासा

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार । देह के सौदागरों के निशाने पर है। इस गंदे धंधे को रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है, लेकिन इस अभियान का ज्यादा असर दिख नहीं रहा। हाल ये है कि देह व्यापार करने वाली महिलाएं खुद ही राहगीरों को अश्लील इशारे कर होटल-गेस्ट हाउसों में ले जा रही हैं।

बीते दिन पुलिस ने जिस्मफरोशी करने वाली ऐसी ही 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं रेलवे स्टेशन के आसपास राहगीरों को अश्लील इशारे कर अपने पास बुला रही थीं। शहर में ऐसे मामले पहले भी कई बार सामने आ चुके हैं। बीते दिन मुखबिर ने यहां मायापुर चौकी प्रभारी संतोष सेमवाल को सूचना दी कि कुछ महिलाएं रेलवे स्टेशन के आसपास राहगीरों को अश्लील इशारे कर रही हैं। मुखबिर की सूचना पर मायापुर चौकी प्रभारी संतोष सेमवाल महिला कांस्टेबल मोनिका और दीपमाला को साथ लेकर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो चार महिलाएं राहगीरों की तरफ अश्लील इशारे करती नजर आईं, जिस पर पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिलाएं देह व्यापार में शामिल हैं। पकड़ी गई महिलाएं ज्वालापुर, भूपतवाला और सहारनपुर की रहने वाली हैं।

बता दें कि हरिद्वार में पुलिस देह व्यापार में संलिप्त महिलाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन जिस्मफरोशी रुक नहीं रही। रेलवे स्टेशन के आसपास 35 से ज्यादा होटल और गेस्ट हाउस सिर्फ जिस्मफरोशी के भरोसे चल रहे हैं। महिलाएं खुद ग्राहकों को होटल व गेस्ट हाउस में ले जाती हैं। कई बार गेस्ट हाउस संचालक भी कमीशन पर उन्हें बुलाते हैं। ऐसे होटलों और गेस्ट हाउस संचालकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। इस पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। हाल में यहां देह व्यापार में संलिप्त चार महिलाओं की गिरफ्तारी हुई। महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है।

You cannot copy content of this page