जनता दरबार छलवा है: नवीन जोशी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने सरकार की ओर से जनता दरबार लगाने की घोषणा को छलवा बताया है।
जोशी का कहना है कि अब चुनाव नजदीक आने पर सरकार को जनता दरबार की याद आ रही है। जनता ने पहिले ही इन्हें नकार दिया है। पूर्व में जनता दरबार में ही सरकार ने कई लोगों को न्याय दिलाने के बजाए जलील किया है। कहना है कि साढ़े चार साल बीतने के बाद भी फरियादियों की शिकायतें जस की तस हैं। बीते एक साल से सरकार के मंत्री अपने जिलों का भ्रमण तक नहीं कर पाए हैं। ऐसे में सरकार जनता दरबार का दिखावा कर अपनी नाकामी छुपाने की कोशिश कर रही है। उधर जोशी का कहना है कि वर्तमान शहरी विकास मंत्री को मंत्रालय की कोई जानकारी नहीं है । उनका कहना यह भी है कि जो अपने विधान सभा क्षेत्र की जर्जर ,बदहाल सड़को को सुधार नहीं सके कया वे अब प्रदेश के शहरों का विकास कर पायेगें ।

You cannot copy content of this page