हत्या कर किया दुष्कर्म हैवानियत

ख़बर शेयर करें

गदरपुर (महानाद) : पुलिस ने महिला की हत्या और रेप के आरोप में उसके जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बता दें कि विगत 31 अक्टूबर 2021 को भोला कालोनी, वार्ड नं. 2, गदरपुर जिला उधम सिंह नगर निवासी तालिब पुत्र वकील ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन शाईस्ता (21 वर्ष) की शादी 2 साल पहले बड़ा हुसैनपुर, मुरादाबाद निवासी इमरान से हुई थी। एक वर्ष से अपने पति को छोड़कर वह अपने मायके भोला कालोनी गदरपुर में रह रही थी। 30 अक्टूबर 2021 की दोपहर को जब वह अपने परिवार के साथ अपनी साली की शादी सम्पन्न होने के बाद अपने घर वापस आया तो देखा कि शााईस्ता अपने कमरे में चारपाई पर खून से लथपथ अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ी है। जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका शाईस्ता के कमरे से एक खून आलूदा सिलबट्टा व अन्य वस्तुएं पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर तालिब की तहरीर के आधार पर एफआईआर सं. 347/2021 धारा 302 आईपीसी बनाम दर्ज किया गया।

You cannot copy content of this page