महिला तनुजा जोशी उर्फ तनुजा पुनेठा ने की करोड़ो की ठगी ,गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने इस मामले में नामजद सभी लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया है।

पिथौरागढ़ । शेयर बाजार के नाम पर करोड़ों की ठगी की महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एक व्यक्ति की पूर्व में ही गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले की जांच में सामने आए कई और लोगों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। जिले में शेयर मार्केट के नाम पर लोगों से 100 करोड़ से भी अधिक की ठगी किए जाने की आशंका है।

शेयर मार्केट के नाम पर ठगी किए जाने के मामले में सुंदर बोनाल और गौतम की ओर से जाजरदेवल पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभालने के बाद लोकेश्वर सिंह ने इस मामले में नामजद सभी लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। हरकत में आई पुलिस ने 48 रोज पूर्व एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में नामजद महिला तनुजा जोशी उर्फ तनुजा पुनेठा की गिरफ्तारी के लिए जाजरदेवल थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम में एसओजी भी शामिल थी। टीम ने सुराग लगाकर तनुजा के नोएडा मेें होने का पता लगाया। नोएडा पहुंची टीम ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला को पिथौरागढ़ लाया गया।
न्यायालय के आदेश पर तनुजा को रिमांड में भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि तनुजा नोएडा में एक आलीशान फ्लैट में रह रही थी। तनुजा के खिलाफ धारा ठगी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। महिला को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी के जावेद अख्तर, एसआई प्रियंका, कांस्टेबल अंकिता, अब्दुल खालिक, राजकुमार आदि शामिल थे। इस मामले में वादी की अधिवक्ता विजेता माहरा ने पिछले दिनों जनपद भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री के सामने यह मामला रखते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग भी की थी।

You cannot copy content of this page