मॉनसून, 5 जिलों में शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर

ख़बर शेयर करें

इस साल पड़ी इस साल पड़ी भीषण गर्मी से मानसून के तय समय से पहले पहुंचने की संभावना है। 10 जून तक प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा

देहरादून । पर्वतीय क्षेत्रों में झमाझम बारिश हो रही है, हालांकि मैदानी इलाके अब भी गर्मी से तप रहे हैं। अब इनके लिए भी राहतभरी खबर है। मानसून के उत्तराखंड पहुंचने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इस साल मानसून दस जून तक दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) ने बीते दिनों जारी अपनी रिपोर्ट में इसकी संभावना व्यक्त की है। उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने की तारीख 21 जून है। लेकिन, पिछले पांच साल में मानसून सिर्फ एक बार समय से पहले पहुंचा है। इसके अलावा हर बार मानसून में एक से दो हफ्ते की देरी हुई है। गुरुवार को पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि इस साल पड़ी भीषण गर्मी से मानसून समय से पहले पहुंचने की संभावना है।

You cannot copy content of this page