एलपीजी सिंलेडर भराने में अब और कटेगी जेब, तेल कंपनियों ने फिर बढ़ाए दाम

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। सिलेंडर फिर महंगा हो गया है। तेल कंपनियों ने फिर रसोई गैस सिलेंडर फिर मंहगा कर दिया है। इस बार भी 25 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। अब कीमत 859.50 रुपए प्रति सिलेंडर से बढ़कर 884.50 रुपए हो गई है। नई कीमतें 1 सितंबर से प्रभावी हैं। इससे पहले तेल कंपनियों ने 17 अगस्त 2021 को कीमतों में बढ़ोतरी की थी।
आपको बता दें कि तेल कंपनियों ने व्यावसायिक गैस सिलेंडर भी महंगा कर दिया है। इसके दाम अब बढ़कर 1693 रुपए प्रति सिलेंडर हो गए हैं। पहले इसका रेट 1618 रुपए था। 17 अगस्त को सिलेंडर रेट में इजाफा किया गया था। बीते 1 साल में कुल 6 बार बढ़ोतरी हुई है। वहीं पिछले सात साल में दोगुनी से ज्यादा हो गई है।

You cannot copy content of this page