भाजपा सरकार के वापसी के लिए मुस्लिम महिलाओं ने मजार पर चादरपोशी कर दुआ मांगी

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड में बर्फबारी व बारिश के चलते मौसम में ठंडक बहुत है। शीतलहर भी जोरों पर है पर पहाड़ के माहौल में चुनावी गर्मी भरपूर है। दलबदल और प्रचार को लेकर सियासी पारा चरम पर है। शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन है। पहाड़ से मैदान तक नेता पर्चा दाखिल कर रहे हैं। सभी अपने समीकरण सेट करने में जुटे हैं। हर कोई जीतने का हर हथकंडा अपना रहा है। सबको साधने की जुगत चहुंओरचल रही है।
इसी क्रम में भाजपा की दोबारा सरकार बने, इसके लिए मुस्लिम महिलाओं ने इंदिरा चौक स्थित मजार पर चादरपोशी कर दुआ मांगी। उन्होंने भाजपा सरकार सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम कर रही है। भाजपा में किसी भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश मंत्री फरजाना बेगम ने मुस्लिम महिलाओं के साथ शुक्रवार को इंदिरा चौक स्थित मासूम मजार पर चादरपोशी कर पुष्कर सिंह धामी सरकार की वापसी के साथ ही रुद्रपुर विधानसभा सीट के प्रत्याशी शिव अरोरा की जीत की दुआ मांगी। फरजमा बेगम ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ सभी वर्गों का विकास कर रही है। गरीबों को राशन फ्री दे रही है। घर घर शौचालय बनवाया है।
भाजपा सरकार में सभी वर्गों को विकास का लाभ मिल रहा है। मुस्लिम समुदाय के लिए भाजपा ने कई कल्याणकाारी योजनाएं चला रही हैं। इसलिए भाजपा की जीत की दुआ मांगी गई है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की विकासपरक सोच से मुस्लिम महिलाएं भाजपा के साथ खड़ी हैं। चादरपोशी करने वालों में आसमां, भूरी, शैनाज, अख्तरी, फातमा, छोटी, शबनम, बेबी आदि महिलाएं थीं।

You cannot copy content of this page