नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष के घर ब्लास्ट, परिवार सुरक्षित

ख़बर शेयर करें

नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के हीरानगर आवास में मंगलवार रात्री में धमाका हुआ। धमाके से घर का मुख्य गेट दरवाजे व खिड़कियों के शीशे टूटे वांकि नुकसान होने से बच गए

हल्द्वानी। जिला अध्यक्ष नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के हीरानगर आवास में धमाका हुआ। धमाके से घर का दरवाजे व खिड़कियों के शीशे टूटकर नीचं गिर गए लेकिन बड़ा हादसा हाने से बच गये अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराख नही आए कि कैसे धमाका हुआ

ंमामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक टीम ने पहुंच घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। मौके पर मौजूद जिलाधिकारी धिराज सिंह गार्बियाल ने बताया कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि धमाका किस चीज से हुआ है। फिलहाल जिलाध्यक्ष के आवास में बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। इसकी जांच में फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जाएगी।

प्रदीप बिष्ट का हीरानगर में पार्क के सामने आवास है। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी, सीओ हल्द्वानी, एसडीएम मनीष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह मौके पर पहुंच गए।

घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया। उन्होंने डीआइजी को जांच का आदेश देकर खुद भी जिलाध्यक्ष से बात की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी जिलाध्यक्ष से बातकर ढांढ़स बंधाया। भाजपा जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि धमाका कैसे हुआ कुछ पता नहीं। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।एसपी सिटी ने मकान पर बिजली गिरने की आशंका जताई है।

You cannot copy content of this page