नैनीताल जिला पंचायत चुनाव: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी की थी अपहरण की कोशिश? भाजपा का संगीन आरोप

नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए मतदान से पहले पांच जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण मामले को लेकर अब नया मोड़ आ गया है।
पुलिस ने भाजपा की अध्यक्ष प्रत्याशी दीपा दर्मवाल की तहरीर पर बाजपुर के कांग्रेस विधायक प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी के विधायक सुमित हृयदेश, उप नेता प्रतिपक्ष व खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक संजीव आर्य पर मुकदमा दर्ज कर दिया है।
दीपा ने कथित अपहरण कांड के बाद तल्लीताल थाने में 14 अगस्त को शिकायत दी थी। जिसमें उसका कहना था कि वह जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही हैं। उनके साथा चार जिला पंचायत सदस्य जिला पंचायत पर बने मतदान केंद्र पर मतदान करने आये थे, लेकिन कुछ अज्ञात लोगों के साथ नेता प्रतिपक्ष विधायक यशपाल आर्य, सुमित हृयदेश, भुवन कापड़ी व पूर्व विधायक संजीव आर्य ने उनके साथ मारपीट कर उनको गायब करने का प्रयास किया।एसओ रमेश बोरा ने के अनुसार तहरीर के आधार पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, विधायक भुवन कापड़ी व पूर्व विधायक संजीव आर्य के विरुद्ध बीएनएस की धारा 62, 115(2), 140 (3) व 191 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।
बयानबाजी व गालीगलौज पर एक्शन ले पुलिस
नैनीताल: जिला पंचायत अध्यक्ष में हुआ सियासी बवाल बढ़ता जा रहा है। भाजपा की ओर से पुलिस को शिकायती पत्र देकर कांग्रेस नेताओं पर इंटरनेट मीडिया में मुख्यमंत्री के विरुद्ध गालीगलौज करने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को विधायक सरिता आर्य, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में भाजपाई तल्लीताल पहुंचे और एसएसपी को संबोधित शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया अगस्त जिला मुख्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव तय था, जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता और विधायकों की ओर से चुनाव प्रभावित करने के उद्देश्य से सरकार, पुलिस, प्रशासन, अधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों के नाम लेकर गाली-गलौज और धमकियां दी गई।
विधायक सरिता आर्य ने कहा कि कांग्रेस की जिपं अध्यक्ष प्रत्याशी पुष्पा नेगी के पति पूर्व ब्लाक प्रमुख लाखन सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। मुख्यमंत्री को देख लेने की तक धमकी दी गई। मुख्यमंत्री पूरे राज्य के हैं, ऐसी गालीगलौज कांग्रेसियों को शोभा नहीं देती।
यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक विधायक सुमित हृदयेश पास जिला पंचायत सदस्यों के जीत के प्रमाण पत्र अनैतिक व असंवैधानिक तरीके से अपने कब्जे में लिए हैं। यह भी कहा कि विधायक ने जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण कर उनको 10 दिन तक अपने कब्जे में रखा और सर्टिफिकेट भी अपने कब्जे में ले लिए। इस मामले की पूरी जांच करवाई जाए।
इस अवसर पर मंडी सलाहकार मंडी परिषद मनोज जोशी, वरिष्ठ नेता अरविंद पडियार, आनंद बिष्ट, कविता गंगोला, दीपिका बनवाल, नीतू जोशी, आशा आर्य, अतुल पाल, प्रेमा अधिकारी, ज्योति ढौंडियाल, मीरा बिष्ट,आशीष बजाज, प्रदीप कुमार आर्य, विकास जोशी, मोहित लाल साह, भारत सिंह मेहरा, सभासद मनोज जगाती, भगवत रावत, पवन, संतोष कुमार, विक्रम राठौर, बच्ची चंद्र, रितुल कुमार, राहुल नेगी, देवेंद्र ठाकुर, तेज सिंह नेगी सहित अन्य थे।