जे पी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद

ख़बर शेयर करें

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा  उत्तराखंड पहुंच गए हैं सहस्त्रधारा हेलीपैड पर  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी ने उनका स्वागत किया।

2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सियासी अखाड़ा बन चुके उत्तराखंड में एक बार फिर भाजपा के केंद्रीय दिग्गज जुटेंगे। इस बार पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष संगठन और चुनाव प्रभारियों की टीम के साथ देहरादून पहुंचेंगे।


संगठन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दिग्गजों के आने का मुख्य मकसद चुनाव अभियान की रणनीति को धार देना है। वे 24 नवंबर को देहरादून आएंगे और तीन दिन तक चुनाव प्रबंधन समिति के अलग-अलग विभागों की कार्ययोजना को परखेंगे। केंद्रीय दिग्गजों में चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, सह चुनाव प्रभारी लॉकेट चटर्जी और आरपी सिंह के अलावा प्रदेश संगठन प्रभारी दुष्यंत गौतम व सह प्रभारी रेखा वर्मा भी होंगी।

You cannot copy content of this page